नसीमुद्दीन सिद्दीकी व बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा के सबसे बड़े मुस्लिम चेहरे और सुप्रीमो मायावती के सबसे खासमखास नसीमुद्दीन सिद्दीकी को भी पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है। सिद्दीकी के साथ उनके बेटे अफजल सिद्दीकी को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
नसीमुद्दीन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों, पार्टी के नाम पर धन वसूली, पश्चिमी यूपी में में बेनामी सम्पत्तियां बनाने और बूचड़खाना चलाने के आरोप लगाए गए हैं। सिद्दीकी के साथ उनके पुत्र अफजल को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने बुधवार को नसीमुद्दीन की बर्खास्तगी का एलान कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर और बसपा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा भी उनके साथ थे। मिश्रा ने सिद्दीकी पर सनसनीखेज आरोप लगाए।