फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि पूजन को लेकर राम जन्मभूमि के महंत ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर स्थित शनिधाम मंदिर में महिलाओं के पूजन को लेकर उठे विवाद पर श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्याध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि शनिदेव के पूजन का सभी को अधिकार है।
विज्ञापन


महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि पूजन में किसी को किसी प्रकार का भेद नहीं है लेकिन देवता के पूजन में देवता की तरह पूजन होना चाहिए। पूजन में पवित्रता आवश्यक है। पवित्रता के साथ कोई भी पूजन कर सकता है।
विज्ञापन

शंकराचार्य स्वरूपानंद के बयान का दिया जवाब

ज्योतिष्पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के शनि देवता नहीं ग्रह संबंधी बयान पर दास ने कहा कि ग्रह तो वह हैं ही, भगवान सत्यनारायण के पूजन में भगवान शालिग्राम की प्रधानता होते हुए भी नवग्रह का पूजन सर्वप्रथम होता है।

वैसे भी सभी में भगवान का स्वरूप है। पूजन करना गलत नहीं है। ‌गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर में महिला के प्रवेश को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें