फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री प्रजापति को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए: सपा नेता नरेश अग्रवाल

Mon, 06 Mar 2017 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा नेता नरेश अग्रवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति को इस्तीफा देने की बात कही। उन्होंने आरोप लगने के बाद फरार चल रहे गायत्री पर कहा कि अब समय है जब उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन


इसके पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी गायत्री को सरेंडर करने की सलाह दी थी। गौरतलब है कि अखिलेश सरकार पर  गायत्री को बचाने के आरोप लग रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने भी अखिलेश सरकार पर उन्हें शरण देने का आरोप लगाया। रविवार को अंबेडकरनगर में सभा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि गायत्री जब तक घूमता रहा चूनाव प्रचार में सक्रिय रहा तब उसे गिरफ्तार क्यो नहीं किया गया।

वहीं, वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के चुनाव प्रचार पर नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के छठे व सातवें चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खुद सक्रिय हो जाना यह बताता है कि भाजपा ने हार मान ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा कि छठे चरण में सपा-कांग्रेस गठबंधन को जिस तरह बढ़त मिली है। वैसे ही सातवें चरण में भी भाजपा आगे रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें