फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धोखा है भाजपा, सिर्फ ईटिंग, मीटिंग और चीटिंग करती है'

Mon, 07 Apr 2014 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से भाजपा के घोषणापत्र को लेकर हो रही खींचतान पर पार्टी ने आखिरकार सोमवार को विराम लगाते हुए इसे जारी कर दिया। वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने घोषणापत्र जारी किया।
विज्ञापन


ज्यों ही घोषणापत्र आया प्रदेश की सियासत का पारा अचानक बढ़ गया। एक के बाद नेता इस पर बयान देने लगे।

कांग्रेस के नेता सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का यह घोषणापत्र मात्र एक छलावा है। वहीं सपा ने पार्टी को ही झूठ और धोखे की पार्टी का टैग दे दिया।

सपा ने कहा, भाजपा एक झूठ है

वहीं सपा के एक महासचिव नरेश अग्रवाल ने भाजपा को ही झूठ और धोखे की पार्टी करार दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक धोखा है। जिस तरह पार्टी अपनी नीतियों पर नहीं चलती है, ठीक वैसा ही घोषणापत्र भी जारी हुआ है। भाजपा सिर्फ ईटिंग, मीटिंग और ची‌टिंग करती है।

घोषणा पत्र में राम मंदिर के मुद्दे पर उनका कहना था कि एक बार फिर पार्टी सांप्रदायिकता की भावना को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन

ये रहे घोषणापत्र के कुछ प्रमुख अंश

भाजपा के इस घोषणा पत्र में नरेंद्र मोदी की नीत‌ियों और योजनाओं की साफ झलक द‌िखाई दी। हर बार की तरह इस बार भी भाजपा ने राम मंद‌िर के अपने मूल म‌ुद्दे को घोषणापत्र में रखा है।

टैक्स से लेकर इंटरनेट तक के कई लुभावने वादे भाजपा ने लोगों से क‌िए हैं। व‌िदेशों में जमा कालेधन पर संजीदगी द‌िखाते ह‌ुए भाजपा ने एक स्पेशल टास्क फोर्स का न‌िर्माण करने का भी वादा क‌िया है।

इसके अलावा किसानों के लिए कई सुविधाएं शुरू करने की बात कही गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें