फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' के जावेद ने कहा, विवादों से गहरा नाता

Mon, 07 Apr 2014 11:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी प्रत्याशी जावेद जाफरी ने रविवार को राजाजीपुरम एमआईएस चौराहे से जनसंपर्क शुरू किया।
विज्ञापन


वोट मांगने पर उन्हें एक हेयर कटिंग शॉप चलाने वाले ने टका सा जवाब दिया ‘अब आम आदमी हूं, पहले सोचने का समय दो..फिर बताता हूं’।

अभिनेता से नेता बने जावेद जब सी ब्लॉक पहुंचे तो महिलाओं को समूह से उनका सामना हुआ। यहां भी प्रत्याशी को वोट और समर्थन के बदले बुनियादी समस्याओं से जूझ रही महिलाओं के सवालों ने घेर लिया।

प्रचार के दौरान पत्रकारों ने उनसे नोट बांटने के बारे में पूछा तो जवाब मिला कि विवादों से उनका गहरा नाता है।

उन्होंने नोट बांटने के प्रकरण को साजिश बताया। उन्होंने कहा कि उनकी नजर किसी खास समुदाय के वोट पर नहीं बल्कि शहर के सभी वोटरों पर है।

जावेद जाफरी 9 को करेंगे नामांकन

आप प्रत्याशी जावेद जाफरी 9 अप्रैल को नामांकन करेंगे। रविवार को दिनभर राजाजीपुरम में हुए चुनाव प्रचार दौरे के बाद पार्टी पदाधिकारियों की रात तक चली बैठक के बाद इस पर सहमति बनी।

सूत्रों की मानें तो इस बाबत जावेद जाफरी ने शनिवार रात दिल्ली जाकर अरविंद केजरीवाल समेत आला पदाधिकारियों से जरूरी मशविरा भी किया।

पहले नेता से राजनेता बने जावेद जाफरी के नामांकन को लेकर 7 अप्रैल के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब उनके नौ को पर्चा दाखिल करने की संभावना है।

सपा- बिजली जाते ही असहज हुए मंत्रीजी

आम आदमी पार्टी के अलावा रविवार को दूसरी पार्टियों ने भी जनसम्पर्क अभियान किया।

प्रो. अभिषेक मिश्र जियामऊ स्थित नगर निगम पार्क पहुंचे। विडंबना यह थी कि पहले दो महिला कार्यकत्री शबनम और रेनु नाराज होकर यह कहते हुए चली गईं कि हमारी कोई कद्र नहीं।

इसके लिए तो प्रत्याशी को सॉरी तक कहना पड़ा। इस बीच लाइट चली गई। इस पर कुछ लोग कहते दिखे कि ‘नेताजी के वार्ड में बिजली चली गई...अब प्रधानमंत्री कैसे बनेंगे’।

बिजली जाने से स्थिति कुछ असहज हो गई। सभा में सपा महिला सभा की नगर सचिव आशा चौहान, पार्षद नीरज यादव, दीपक रंजन, देवी बख्श सिंह एडवोकेट, नवीन, मीनू पाल भी मौजूद रहीं। प्रत्याशी ने कई स्थानों पर जनसभाएं भी कीं।

बसपा- मंत्री जी... जल्दी में थे, याद दिलाएंगे वादा

लोकसभा संसदीय क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी नकुल दुबे ने सुबह इंदिरा नगर क्षेत्र में भ्रमण किया।

ए-ब्लॉक आयोजित होने वाली बैठक को उन्होंने वहां पहुंच कर तीन दिन बाद करने की बात कही। यहां के डॉ. पन्ना लाल एस के दत्ता ने कहा कि मंत्री जी कुछ जल्दी में थे।

जबतक लोग इकट्ठा होते तब तक उनका काफिला आगे बढ़ गया है। राजकुमार वाजपेई ने बताया कि तीन दिन बाद यहां बैठक होगी। यहां के वीके शर्मा व गौरव ने कहा कि उनको यहां की समस्याओं के बारे में बताया जाएगा।

यह भी याद दिलाया जाएगा कि, जब वे नगर विकास मंत्री थे, तब उन्होंने यहां की क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को ठीक करवाने का आश्वासन दिया था। उसके बाद भी सीवर की समस्या यहां दूर नहीं हो पाई। अब समस्याएं यहां बढ़ती जा रही हैं।

कांग्रेस- सीवर पर सवालों से घिरीं प्रत्याशी

कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी ने रविवार सुबह छह बजे से ही जनसम्पर्क शुरू कर दिया। उनका फोकस बुजुर्ग व बुद्धिजीवी रहे। सुबह आशियाना के स्मृति उपवन में लोगों से मिले।

वहीं शाम को बिल्लौचपुरा तथा शंकरपुरवा वार्ड में पहुंचीं। यहां उन्हें वोट मांगने पर नागरिकों के सवालों से जूझना पड़ा। लोगों ने कहा कि सीवर और नाली की समस्या से निजात दिलाने पर ही वोट देंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी मल्लाही टोला स्थित अलमास मैरेज हाल में आयोजित जीशान हैदर द्वारा आयोजित प्रबुद्व वर्ग की बैठक में भी पहुंची। उनके साथ मुकेश सिंह चैहान, डॉ. नीरज बोरा, विजय बहादुर, अमीर हैदर, मौलाना सरफराज व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन

भाजपा- दिनभर पदयात्राओं का दौर चला

भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में सभी 101 वार्डों में पदयात्राएं निकाली गईं और बैठकें भी हुईं।

कार्यक्रमों में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, सुषमा सिंह, राजनाथ सिंह की पत्नी सावित्री सिंह और उनके छोटे बेटे नीरज सिंह ने कमान संभाली।

प्रत्याशी के कालीदास मार्ग स्थित आवास पर शहर के विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं के संग बैठक हुई। पंकज सिंह ने शिवलोक त्रिवेणी नगर समेत कई वार्डों में जनसपंर्क किया।

सुषमा सिंह ने आज पूर्वी विद्यान सभा के शंकर पुरवा, कुर्वांचल नगर, बालागंज व मदेहगंज खदरा में जनसम्पर्क किया। राजनाथ सिंह की पत्नी सावित्री सिंह ने भी कई स्थानों पर जनसम्पर्क किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें