समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा नरेंद्र मोदी की चले तो वह मुसलमानों को देश से ही निकाल दें।
उन्होंने कहा मुल्क में अमन- चैन खतरे में है। ऐसे में मुस्लिम समाज को सोच समझ कर फैसला लेना होगा।
उन्होंने सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के मद्देनजर कांग्रेस सरकार की नियत पर सवाल खड़े किए। उन्होने कहा प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह सरदार हो सकते हैं, लेकिन वह असरदार नहीं हैं।
पढ़ें-
'माया के सीएम बनने के खिलाफ थे कांशीराम'
रविवार को शहर के गांधी मैदान में आयोजित सपा के अल्पसंख्यक सम्मेलन को संबोधित करते हुए नरेश अग्रवाल ने यह बात कही। उन्होंने यूपीेए सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा संसद में कई विधेयक पास हुए, लेकिन सच्चर कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा तक नहीं की गई।
इससे कांग्रसे सरकार की नियत का पता चलता है। भाजपा को निशाने पर लेते हुए सपा सांसद ने कहा यूपी से बाहर का नेता यहां लाकर प्रदेश का अपमान किया गया है। जनता इसे बर्दाश्त नही करेगा।
पढ़ें-
आजम के चंगुल से बाहर निकले सपा: विहिप
मुजफ्फरनगर कांड का जिक्र का करते हुए कहा दोषी लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। लोकसभा चुनाव पास देख सभी दल जोड़-तोड़ में जुटे हैं।
पढ़ें-
चीन तो हमेशा से धोखेबाज रहा है: मुलायम
यदि भाजपा 175 सीटें लेकर आती है तो संभव है बसपा उसका समर्थन देकर सरकार बनवा दे। ऐसे में अकीलियत के लोगों को काफी सोच- समझ कर फैसला लेना होगा। उन्होंने कहा अगर सपा को ज्यादा सीटें मिली तो सत्ता की चाभी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह के पास होगी।
ऐसे में जिले की दोनों सीटों पर पार्टी की जीत जरूरी है। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ से गद्गद सपा सांसद ने कहा इससे पार्टी मजबूत होगी।
राजनीति से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें...