फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां भी रहूंगा, लखनऊ का रहूंगा: राजनाथ

Mon, 03 Mar 2014 12:00 PM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने लखनऊ से चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच कहा, लखनऊ मेरे लिए हमेशा खास रहा है।
विज्ञापन


चाहे मैं विधायक रहा, मुख्यमंत्री रहा, या फिर प्रदेश अध्यक्ष। आगे भी इसी तरह से इस शहर का ही होकर रहूंगा।
नरेंद्र मोदी से ठीक पहले उन्होंने अपने भाषण में लखनऊ की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा, अलीगंज के बजरंगबली मंदिर का निर्माण मुसलमान शासकों ने करवाया।

यहां की गंगा-जमुनी तहजीब की यह मिसाल है। मैं मानता हूं दुनिया में जहां भी रहूंगा लखनऊ का ही रहूंगा। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में 2002 के बाद लगातार जितने प्रहार एक नेता (नरेंद्र मोदी) पर किए जा रहे हैं, ऐसा कभी भी नहीं हुआ।
विज्ञापन


शायद हीरे को भी प्रहार के बाद अपनी चमक हासिल होती है, कुछ ऐसा ही नरेंद्र मोदी के साथ भी होगा।

राजनाथ ने कहा, अगर राजग की सरकार आएगी तो किसान की फसल की कीमत उपज आने से पहले उसके खेत पर ही तय कर दी जाएगी। अगर पैदावार कम होती है तो भी उसको न्यूनतम मूल्य जरूर दिया जाएगा।
भाजपा जीतेगी 70 सीटें- कल्याण:
सपा की सात, बसपा की आठ, कांग्रेस की चार और राष्ट्रीय लोकदल की एक भी नहीं। यह आंकड़ा आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश में पार्टियों को मिलने वाली सीटों का रहेगा।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा से इस्तीफा देकर भाजपा में दोबारा शामिल हुए कल्याण सिंह ने कहा कि, भाजपा की 70 सीटें होंगी। ऐसे में कुल आंकड़ा 89 का हुआ। जबकि, प्रदेश में सीटें 80 ही हैं।
खेल, रेल और तेल में घोटाला: जोशीबीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कहा, केंद्र की यूपीए सरकार ने खेल, रेल और तेल में घोटाला किया। ये सब जेल गए हैं और वहां भी घोटाला करेंगे। इसलिए जरूरत है कि भाजपा की सरकार बने और नरेंद्र मोदी उसके प्रधानमंत्री। इसके जरिये देश समृद्ध बन सकेगा।
देश के बारे में सोचती है बीजेपी: वीके सिंहपूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कहा, भाजपा देश के बारे में सोचती है। इसलिए वे बीजेपी में शामिल हुए हैं। सेना की तरह बीजेपी भी इस वक्त देश के लिए जरूरी है।
विज्ञापन


जिस तरह से सेना की जरूरत विपदा में पड़ती है, तब कोई चारा नहीं रह जाता है, ठीक उसी तरह से देश आज संकट में है। हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए दलित नेता उदित राज ने कहा, देश में दलितों के तीन बड़े नेता भाजपा के साथ आए।

खुद वे, बिहार में रामविलास पासवान और महाराष्ट्र में रामदास अठावले भाजपा के साथ हैं। केवल बसपा की मायावती ही अलग है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें