फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक राजनीति कर चुनाव को प्रभावित कर रहे मोदी: मायावती

Sat, 25 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सांप्रदायिक व धर्म की राजनीति कर विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मायावती ने यहां जारी एक बयान में कहा कि ‘एच-1 बी’ अमेरिकी वीजा व वहां भारतीय छात्र की हत्या जैसी बड़ी ज्वलंत समस्याओं से बेखबर प्रधानमंत्री यूपी चुनाव में श्मशान, कब्रिस्तान तथा ‘कसाब’ आदि की चर्चा कर सांप्रदायिक  व धर्म की राजनीति कर रहे हैं।

नए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘अमेरिका फर्स्ट’ की नीति से भारतीय मूल के अमेरिका निवासी सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले हैं।

इससे सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग भी काफी प्रभावित होगा, पर केंद्र सरकार इस समस्या को लेकर निष्क्रिय बनी हुई है।
विज्ञापन

डूब रही है भाजपा की लुटिया

मायावती ने कहा, नोटबंदी को लेकर मोदी अभी तक विपक्षी पार्टियों को कोस रहे हैं। इससे पता चलता है कि जनता के बीच यह एक बड़ा मुद्दा है जो भाजपा की लुटिया डुबो रहा है।

उन्होंने कहा कि कि मोदी ने महाराष्ट्र व ओडिशा के नगर निकायों के चुनाव परिणामों को यहां के आम चुनाव में भुनाने की कोशिश की है, लेकिन प्रदेश की जनता गुमराह होने वाली नहीं है।

नगर निकाय चुनाव व विधानसभा चुनाव में अंतर होता है। भाजपा को यहां इस जीत का कोई फायदा मिलने वाला नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें