फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी 'गोयबल्स' का नया अवतार: राजेंद्र चौधरी

Sat, 09 Nov 2013 08:03 AM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को जर्मनी के तानाशाह हिटलर के मंत्री गोयबल्स का नया अवतार बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक छोटे से प्रदेश के विकास की झूठी कहानियां सुनाकर मोदी प्रदेश की जनता को गुमराह करने में लगे हैं।

लायन सफारी का जिक्र कर मोदी ने ओछेपन का परिचय दिया है।

चौधरी ने कहा, मोदी की रैलियां कारपोरेट दुनिया द्वारा प्रायोजित हैं। प्रदेश की 22 करोड़ जनता छह करोड़ की आबादी वाले गुजरात की कहानी से प्रभावित होने वाली नहीं है।

पढ़ें: संगीत और राणा मामले में सरकार को झटका

मुसलमानों का वहां जैसा कत्ले आम हुआ, उसे कैसे भुलाया जा सकता है। आज भी गुजरात में धर्मनिरपेक्षता दफन है।

उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डेढ़ वर्ष की अवधि में प्रदेश को विकास की पटरी पर पहुंचाया है। पर्यटन एवं पर्यावरण की दृष्टि से लायन सफारी भी उसका एक अंग है।
विज्ञापन


मोदी को किसानों की कर्ज माफी, मुफ्त सिंचाई, मुफ्त पढ़ाई-दवाई, बेकारों को भत्ता, युवाओं को लैपटाप जैसी योजनाओं की जानकारी करनी चाहिए। इन्हें दूसरे राज्य भी अपनाने को बाध्य हो रहे हैं।

सपा प्रवक्ता ने कहा, बहराइच में नरेन्द्र मोदी सभा में न किसान आए, न मुसलमान और आम गरीब आदमी। वहां सिर्फ आरएसएस वालिंटियर्स की भीड़ थी।

मोदी इतने कुंठित हो गए हैं कि उन्होंने सपा को कांग्रेस और बसपा के साथ जोडकर अपने वोट बैंक को साधने की नाकाम कोशिश की है।

सपा ने केंद्र में कांग्रेस को गुणदोष तथा सांप्रदायिकता की खिलाफत के कारण समर्थन दिया है। सपा ही भाजपा, आरएसएस, विहिप और बजरंग दल की सांप्रदायिक रीति-नीति का विरोध करती आई है।
विज्ञापन


केन्द्र में भाजपा-एनडीए को सत्ता में आने से रोकने का काम सपा ने ही किया है और आगे भी उन्हें सफल नहीं होने देगी।

लखनऊ की और खबरों के लिए आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें