फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने महामना एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, सीटें फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचकर महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा दी है। आरामदायक सीटों वाली सुपरफास्ट ट्रेन महामना एक्सप्रेस में सफर करने के लिए यात्रियों में जबर्दस्त क्रेज दिखा।
विज्ञापन


गुरुवार को ट्रेन का रिजर्वेशन खुलते ही अगले एक सप्ताह तक के लिए सभी सीटें फुल हो गईं। यह स्थिति तब है जब इस गाड़ी का किराया अन्य मेल एक्सप्रेस से 15 फीसदी अधिक है।

शुक्रवार को वाराणसी से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली महामना एक्सप्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर चुके हैं। यह ट्रेन अपने पहले दिन स्पेशल 02417 के रूप में चलाई जाएगी और दिल्ली तक का सफर तय करेगी।
विज्ञापन


शुरुआत 25 जनवरी को होगी। इसके बाद 22418 नई दिल्ली से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को और वाराणसी से 22417 मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को जाएगी।

गणतंत्र दिवस के मौके पर वाराणसी से नई दिल्ली के लिए पहली यात्रा करने वाली 22417 महामना एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में अगले छह दिनों के लिए सीटें फुल हो चुकी हैं। वहीं नई दिल्ली से लखनऊ आने के लिए 25 जनवरी को स्लीपर क्लास में केवल तीन सीटे ही बची हैं जबकि इसके एसी कोच में वेटिंग लिस्ट चल रही है। यह स्थिति रात साढ़े नौ बजे की है।
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाली गाड़ी में सीटों की स्थिति

26 जनवरी - स्लीपर  में वेटिंग 19, एसी द्वितीय श्रेणी में वेटिंग-11, एसी प्रथम श्रेणी में वेटिंग-7
28 जनवरी - स्लीपर में 30 सीटें उपलब्ध, एसी द्वितीय श्रेणी में वेटिंग-3, एसी प्रथम श्रेणी में पांच सीटें उपलब्ध
30 जनवरी - स्लीपर में 22 सीटें उपलब्ध, एसी द्वितीय श्रेणी में वेटिंग-1, एसी प्रथम श्रेणी में 2 सीटें उपलब्ध
2 फरवरी - स्लीपर में 47 सीटें उपलब्ध, एसी द्वितीय श्रेणी में 6 सीटें उपलब्ध, एसी प्रथम श्रेणी में वेटिंग 6 सीटें उपलब्ध
4 फरवरी - स्लीपर में 57 सीटें उपलब्ध, एसी द्वितीय श्रेणी में वेटिंग-1, एसी प्रथम श्रेणी में 4 सीटें उपलब्ध।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें