फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमो ने 5 बार जपा राम का नाम, मंदिर मुद्दा रहा गौण

Mon, 05 May 2014 02:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी इन दिनों यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र में बैक टू बैक जनसभाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को पांच जनसभाओं में से एक अयोध्या में होने वाली जनसभा पर सबकी नजर थी।

लोगों को उम्मीद थी कि नरेंद्र मोदी प्रभु राम की इस पावन धरती से मंदिर निर्माण पर कुछ बोलेंगे लेकिन मोदी ने राम का नाम तो लिया, पर मंदिर मुद्दा कहीं पीछे छूट गया।

उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि रामराज की बात छेड़ी लेकिन राम मंदिर निर्माण पर चुप्पी साध ली।

रामभूमि से वादे नहीं तोड़े जाते हैं

मोदी ने कहा कि राम की धरती से वचन नहीं तोड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि अब जाति के आधार पर होने वाली राजनीति नहीं चलेगी। इस राजनीति ने देश को बर्बाद कर दिया है।

मोदी ने कहा कांग्रेस, सपा, और बसपा पर निशाना साधते हुए तीनों को ही एक ही थाली का चट्टा-बट्टा बताया।

मोदी ने कहा कि सोनिया परोसती है, और बाकी लोग खाते हैं, यहां यूपी में कुश्ती होती है लेकिन दिल्ली में दोस्ती हो जाती है।

मोदी ने क्या कहा अंबेडकरनगर की जनसभा में

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने अंबेडकरनगर में सोमवार पूर्वाह्न पवित्र शिवबाबा के मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए करते हुए कहा कि देश में बम, बंदूक और पिस्तौल की राजनीति अब नहीं चलेगी।

देश का मतदाता जाग चुका है। गोली मारकर की गई हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक रहे रामबाबू गुप्त की हत्या के बहुचर्चित मामले का जिक्र तो उन्होंने नहीं किया।

लेकिन मंच पर मौजूद उनकी पत्नी संजू देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आखिर इनका सिंदूर क्यों पोछ दिया गया। पति की हत्या किसने कर दी।

कांग्रेस पर बरसे मोदी

दिल्ली में बैठी मां बेटे की सरकार को यह बताना होगा कि संजू देवी का गुनाह क्या है।

तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच उन्होंने कहा कि अब देश में कोई दूसरी ऐसी संजू देवी नहीं होगी, जिसे न्याय के लिए तड़पना पड़े। शिवबाबा की पवित्र धरती का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी के साथ न्याय तय होगा।

वे अन्याय के खिलाफ बचपन से लड़ते आए हैं। मोदी ने जोर देकर कहा कि सांसद को गुनहगारों से मुक्त कराने के लिए चुनाव के बाद दागदार एमपी का मामला सुप्रीम कोर्ट के सुपुर्द कर देंगे।

इसमें यदि खुद उनके ऊपर भी मामला निकला तो वह भी सुप्रीम कोर्ट के सुपुर्द होगा। कोई भी इस मामले में बख्शा नहीं जाएगा। जो काम कांग्रेस 60 वर्षों में नहीं कर पाई उसे मैं करके दिखाऊंगा।
विज्ञापन

विरोधियों पर खूब बोले मोदी

मोदी ने कहा कि बाप बेटे की सरकार आती है, तो वह बसपा का हिसाब करने लगती है। बहनजी की सरकार आती है तो वह बाप बेटे का हिसाब करने लगती हैं।

इसी चक्कर में आम जनता का हिसाब नहीं तय हो पा रहा है। उन्होंने महंगाई को बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि इसकी दोषी कांग्रेस को सबक सिखाना होगा।

उस कांग्रेस को जिसे न तो किसानों की परवाह रही है, और न ही देश के वीर जवानों की। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने अपील की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव व प्रत्याशी हरिओम पाण्डेय समेत कई अन्य नेता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें