फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ की यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे नाना पाटेकर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अभिनेता नाना पाटेकर का लखनऊ से गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने यहां कई फिल्मों, वेब सीरीज की शूटिंग की और विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए। इस दौरान लखनऊ के कई स्थानीय कलाकारों ने उनके साथ काम किया था। शहर के कलाकारों ने उनके साथ वेब सीरीज संकल्प में भी काम किया है। नाना के निधन की खबर से राजधानी के कलाकार और रंगकर्मी दुखी हैं। सभी ने नाना के साथ बिताए पलों को याद किया।
विज्ञापन

शहर से नाना के जुड़ाव की बात करें तो वह वर्ष 2023 में वेब सीरीज लाल बत्ती की शूटिंग के लिए लखनऊ आए थे। नाना ने कुछ दिन पूर्व अगस्त 2026 में लोक भवन में उत्तर प्रदेश पुलिस के थीम साॅन्ग खाकी का सितारा के शुभारंभ अवसर पर साइबर जागरूकता फिल्म की स्क्रीनिंग में भी हिस्सा लिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी उन्होंने मुलाकात की थी। उन्होंने यहां वैक्सीन वॉर नामक फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लिया था। इसके उनके साथ स्थानीय कलाकारों ने भी काम किया।
बिना किसी रिटेक के बोला था कई मिनट लंबा मोनो लॉग
वैक्सीन वॉर फिल्म में नाना के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री व अधिवक्ता पारुल कांत ने बताया कि फिल्म के आखिर में बिना किसी रिटेक के जब नाना ने कई मिनट लंबा मोनो लॉग बोला तो मैं अचंभित रह गई। उस फिल्म में पारुल ने एक रिपोर्टर की भूमिका निभाई थी। पारुल ने नाना के साथ वेब सीरीज संकल्प में भी काम किया था। पारुल ने कहा कि वे बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही शानदार व्यक्तित्व के इंसान थे जो छोटे कलाकारों को भी पूरा सम्मान देते थे। उनका अचानक जाना सदमे की तरह है।
विज्ञापन

मरते दम तक याद रखूंगी उनकी नसीहत
वेब सीरीज संकल्प में नाना पाटेकर के साथ काम कर चुकीं शहर की अभिनेत्री सिमरन अवस्थी ने बताया कि उनके साथ काम के दौरान सबसे अच्छी बात यह लगी कि वे शाम को शूटिंग का पैकअप होने के बाद जब तक छोटे से छोटे टीम मेंबर को खाना नहीं खिला देते थे तब तक खुद खाना नहीं खाते थे। सबसे पूछते थे कि खाना खाया या नहीं। सिमरन ने कहा कि नाना की एक नसीहत मुझे हमेशा याद रहेगी। उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम अच्छी एक्टर हो लेकिन कभी जिंदगी में समझौता नहीं करना और अपनी शर्तों पर काम करना। यह बात उनकी मुझे मरते दम तक याद रहेगी। आज उनका जाना बड़ा दर्द दे गया।
अनिल रस्तोगी के साथ किया डिनर
वरिष्ठ रंगकर्मी और अभिनेता पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी ने बताया कि करीब 30 साल पहले उनकी नाट्य संस्था दर्पण ने आविष्कार का एक शो स्पांसर किया था। चारबाग के रविंद्रालय में हिंदी और मराठी भाषाओं में मंचित एक कुंवारा शादीशुदा नामक नाटक में नाना ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद रविंद्रालय में ही एक और नाटक पुरुष में उन्होंने नेता का दमदार किरदार निभाया था। तत्कालीन मुख्य सचिव योगेंद्र नारायण के बुलावे पर नाना के सम्मान में डिनर आयोजित किया गया था। इस दौरान मैंने उन्हें लखनऊ में मंचित उनके नाटक के बारे में बताया तो वह खुश हुए और बोले कि आप जैसे लोग मुझे इतने दिनों बाद भी नहीं भूले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें