फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल को भूली पार्टी, अब सिर्फ नमो-नमो

Thu, 26 Dec 2013 03:52 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम मोदी के गुणगान में डूबा रहा।
विज्ञापन


बुधवार को राजधानी में कुड़िया घाट पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कल्याण सिंह ने मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से 57 सीटें जीतने का दावा किया।

कल्याण ने यह भी कहा कि मोदी प्र्रधानमंत्री बन गए तो पाकिस्तान और चीन हमारे देश को भारत को चुनौती देना भूल जाएंगे। दोनों देश अपने ही घरों में दुबककर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन


सपा से गुंडे निकल गए तो बचेगा क्या
कल्याण सिंह ने समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला। कहा कि मुलायम सिंह यादव गुंडों को सपा से निकालने की बात कर रही है। पर, वह ऐसा कर ही नहीं सकती। सच तो यह है कि गुंडे सपा से निकल गए तो पार्टी में कौन बचेगा।

कोई एक आदमी नहीं था खास
कार्यक्रम में लालजी टंडन ने कहा कि अटल बड़े से बड़े खतरे को हंसते हुए झेल लेते थे। उन्होंने एक प्रसंग सुनाया। कहा कि वह अटल से जनसंघ की स्थापना से पहले जुड़े हैं। अटल लखनऊ से सांसद थे। सूचना आई कि एक युवक ने विमान हाईजैक कर लिया है। उसकी शर्त है कि अटल उससे मिलने आएं तब वह विमान को मुक्त करेगा।

टंडन के अनुसार वह अटल के साथ अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंचे और बिना झिझक विमान केअंदर जाकर मिले। पता चला कि वह युवक अटल से मिलना चाहता था। उसके पास वास्तव में कोई औजार नहीं था।
विज्ञापन


कलराज मिश्र ने कहा कि इस घटना के वह भी साक्षी रहे। अटल का कोई एक व्यक्ति कभी खास नहीं रहा। पूरा देश ही उनका प्रशंसक और खास रहा। महापौर डा. दिनेश शर्मा और राज्यसभा सदस्य कुसुम राय ने भी अटल से जुड़े प्रसंग सुनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें