फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा के लोनहा गांव निवासी ई रिक्शा चालक संजय (42) ने मंगलवार सुबह घर में फंदा लगा लिया। इससे पहले उन्होंने दीवार पर लिखा- पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे संजय घर पर अकेले थे। इस बीच उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे के हुक में चादर के सहारे फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जब बेटी भूमि कमरे के पास पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने पिता को आवाज लगाई, पर जवाब नहीं मिला। भूमि ने खिड़की से झांककर देखा तो पिता का शव फंदे से लटका मिला। उसका शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। दरवाजा तोड़कर संजय का शव उतारा गया। अतिरिक्त थाना प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। संजय के परिवार में मां चंद्रा देवी, पत्नी रेनू और दो बेटियां भूमि व प्रतिष्ठा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें