राजधानी के लोग सोमवार को एक दुर्लभ खगोलीय घटना के साक्षी बनेंगे। 68 साल बाद एक बार फिर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इस खगोलीय घटना को लखनऊ में भी देखा जा सकेगा।
यूपी एमच्योर एस्ट्रोनॉमर्स क्लब के सुमीत का कहना है कि 2016 में छह सुपर मून हो रहे हैं। इनमें से चार मार्च, अप्रैल, मई और अक्तूबर में हो चुके हैं। अब 14 नवंबर को चांद धरती के नजदीक आ रहा है। दिसंबर में एक और सुपरमून होगा लेकिन इस दौरान भी चंद्रमा नवंबर की तुलना में थोड़ा सा दूर रहेगा।
बाल दिवस पर इस खगोलीय घटना को बच्चों को दिखाने की तैयारी इंदिरागांधी नक्षत्रशाला और यूपी एमच्योर एस्ट्रोनॉमर्स क्लब ने की है। इसके लिए साप्ताहिक बंदी में भी नक्षत्रशाला को खोला जा रहा है।