फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुस्लिमों ने जिन पर भरोसा किया, उनसे ही लुटे'

Tue, 29 Apr 2014 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार का कहना है कि मुस्लिमों का किसी ने हित नहीं किया है।
विज्ञापन


मुस्लिमों ने जिन पर यकीन किया, उन्होंने ही लूट लिया।

इन लोगों ने इस समाज को संजोया नहीं बल्कि बर्बाद किया है। वे सोमवार को साइंटिफिक कंवेंशन सेंटर में मुस्लिम बुद्धिजीवियों को संबोधित कर रहे थे।

कहा कि अब हिसाब का समय है। इन (सपा, बसपा, कांग्रेस) के बहकावे में आकर मुस्लिमों ने जिन पर भरोसा किया, उन्होंने क्या दिया।

कहा केंद्र में भाजपा सरकार आने पर मुस्लिमों की बुनियादी व तकनीकी शिक्षा देने पर जोर दिया जाएगा। हर छात्र के हाथ में लैपटॉप और उसके धर्म से संबंधित पुस्तक होगी।
Trending Videos

मुस्लिमों को सबने वोटबैंक की तरह लिया

अधिवक्ता एमए हसीब ने कहा 1952 से लेकर आज तक देश की सत्ता पर शासन करने वाली पार्टियों ने मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक के रुप में इस्तेमाल किया है।

इन पार्टियों ने वोट पाने के लिए कभी जनसंघ, कभी भाजपा से डराया और अब मोदी के नाम से मुसलमानों को डराया जा रहा है।

कौकब मुस्तफा ने कहा कि हम अपना पैगंबर या नबी तो नहीं बना सकते लेकिन अपना नेता तो चुन ही सकते हैं।

हम सब इस मुल्क में रहते हैं, इसलिए हिंदू और मुसलमान, सबको एक प्लेटफार्म पर आना चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस की सरकार उखाड़ फेंकनी है


मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक मोहम्मद अफजाल ने कहा कि मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस बार देश से कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकना है।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में हमेशा मुस्लिम मुख्यमंत्री होता है लेकिन वहां भी मुस्लिमों की हालत ठीक नहीं है।

जो काम जम्मू कश्मीर में होना चाहिए वह गुजरात में हुआ है। कश्मीर के युवा शराब के लती हो रहे हैं, जबकि गुजरात में एक भी शराब का ठेका नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें