फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुसलमान हमेशा ही देश पर मर-मिटने को तैयार रहा'

Sat, 20 Sep 2014 01:13 AM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक चैनल पर दिए बयान ‘देश के मुसलमानों पर शक नहीं किया जा सकता, देश का हर मुसलमान देशभक्त है’ का शहर के उलमा ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि मुसलमान आज नहीं, हमेशा से देश के लिए मर-मिटने को तैयार रहा है।
विज्ञापन


1857 की जंग हो या आजादी की जंग, मुसलमानों ने अपनी जान न्यौछावर की। पीएम की बात सौ फीसदी सच्ची है, इसे झुठलाया नहीं जा सकता।

पीएम के बयान पर उलमा ने जुमा की नमाज के बाद मस्जिदों में चर्चा की। ‘अमर उजाला’ ने पीएम के इस बयान को लेकर शहर के उलमा से बात की। पेश हैं प्रमुख अंश:

मोदी की बात सही पर योगी पर लगे लगाम

मोदी के बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉ कल्बे सादिक कहते हैं क‌ि देश की तरक्की व खुशहाली के लिए ऐसी सोच अच्छी है। प्रधानमंत्री को मालूम है कि इस उम्मीद को पूरा करने के लिए देश के हर वर्ग व समाज को लेकर आगे बढ़ना होगा।

उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी इससे सीख लेनी चाहिए। हर भारतीय मुसलमान को इस बयान का स्वागत करना चाहिए।

वहीं टीले वाली मस्जिद के मौलाना फजल उल रहमान नदवी कहते हैं कि पीएम की बात काबिल-ए-एतवार है, लेकिन योगी आदित्यनाथ, साक्षी महाराज व मेनका गांधी जैसे फिरकापरस्तों पर लगाम लगाई जानी चाहिए।

पीएम के बयान का मुसलमान दिल से स्वागत करता है, लेकिन अगर मुसलमानों के खिलाफ बयानबाजी नहीं रुकेगी तो इसका खास फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन

मुसलमानों को दिखाया मोदी का खौफ

मोदी के बयान पर आसिफी मस्जिद के इमाम मौलाना कल्बे जव्वाद कहते हैं कि मुसलमानों को लेकर राजनीति न हो तो फसाद थम जाएं। मुसलमान कल भी और आज भी देश के लिए मर-मिटने को तैयार हैं।

मुसलमानों को लेकर अगर राजनीति न हो तो देश में किसी तरह का फसाद ही खड़ा न हो। प्रधानमंत्री के इस बयान से हर मुसलमान को खुश होना चाहिए क्योंकि जबसे यह सरकार बनी है तबसे मुसलमानों को मोदी का खौफ दिखाकर डराने का प्रयास किया जाता रहा है।

इस पर ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली कहते हैं कि मुसलमान देश से मोहब्बत और सत्ता का सम्मान करता है। देश के मुसलमान हमेशा से देशभक्त थे और रहेंगे।

मुसलमान अपने देश से मोहब्बत और देश की सत्ता का सम्मान करता है। प्रधानमंत्री को अपने ऐसे सहयोगियों पर भी सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है जो मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलने से बाज नहीं आते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें