फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमानों के खिलाफ रची जा रही है एक बड़ी साजिश:हसन

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों अभी काफी समय बाकी है लेकिन अभी से राजनीतिक बयानों का दौर शुरू हो चुका है। यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा कि 2017 का विधानसभा चुनाव चुनौतीपूर्ण होगा। मुसलमानों के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन


स्कूलों में पाठ्यक्रम बदला जा रहा है। कहा जा रहा है कि मदरसा पढ़ाई के लिए है, नमाज पढ़ने के लिए नहीं। जबकि भाजपा समाज में जहर फैला रही है, वह दंगे करा सकती है। केंद्र सरकार आतंकवाद के नाम पर बेगुनाहों को सताने का काम करेगी। मुस्लिमों को सुरक्षा और सम्मान सिर्फ समाजवादी सरकार में मिला है।

हसन रविवार को सपा मुख्यालय में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुस्लिमों को रोजी-रोटी के साथ सुरक्षा और सम्मान दिया है। सपा को मजबूती देने में मुस्लिमों की अहम भूमिका है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मुस्लिमों को सतही फैसलों, सुविधाओं से ज्यादा लाभ नहीं होगा। बैठक में पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रदेश सचिव व एमएलसी एसआरएस यादव ने बताया कि 5 से 15 अगस्त तक सूचना विभाग के कलाकारों की टोलियां भी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करेंगी। अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. फिदा हुसैन अंसारी ने कहा कि 15 अगस्त से 30 सितंबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन किए जाएंगे। इसके बाद जिला और मंडलवार सम्मेलन होंगे।

विज्ञापन

सोमवार से पहुंचने लगेंगे पुराने समाजवादी

चार अगस्त को होने वाले आयोजन में अलग-अलग जगहों से वक्ताओं के आने का सिलसिला सोमवार से शुरू हो जाएगा। केरल के जे. एंटोनी हों, सोनभद्र के मधुकांत ओझा, मध्य प्रदेश के बल्लभ भाई दास जैन या दिल्ली के शंकर सुहेल सभी समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती की पूर्व संध्या पर राजधानी में होने वाले सम्मान समारोह को लेकर उत्साहित हैं।

 दूरदराज के राज्यों के समाजवादी नेताओं व विचारकों का आगमन सोमवार से शुरू हो जाएगा। उनके ठहरने और समारोह स्थल तक आने-जाने की व्यवस्था की गई है। समाजवादी प्रबुद्ध सभा 4 अगस्त को देश भर के करीब 1,100 समाजवादियों को सम्मानित करेगी।

सम्मान समारोह का आयोजन राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। इस मौके पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खासतौर पर मौजूद रहेंगे।

सपा प्रबुद्ध सभा के अध्यक्ष और विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री डॉ. मनोज पांडेय का कहना है कि सम्मान समारोह में ऐसे लोग भी बुलाए गए हैं, जिनके पास कभी पद नहीं रहा लेकिन वे तीन-चार दशकों से सक्रियता के साथ समाजवादी आंदोलन से जुड़े हुए हैं। सम्मानित होने वाले समाजवादियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें