ईद के दिन मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लखनऊ की जनता से नगर निकाय चुनाव में वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान करें और लखनऊ का वोट प्रतिशत बढ़ा कर शान ए अवध को बढ़ाएं।
विज्ञापन
ऐशबाग ईदगाह में नमाज के बाद सुन्नी धर्म गुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। मतदान के प्रतिशत का कम होना हमेशा से चिंता की बात है। लखनऊ में तो पिछले दो बार के निकाय चुनावों में 40 फीसदी से भी कम मतदान प्रतिशत रहा है। हमें मतदान को बढ़ाना होगा।
उन्होंने कहा कि जम्हूरियत में हम सबकी भागीदारी तय हो, इसके लिए वोट डालना होगा। अमर उजाला ने मतदान के लिए नागरिकों को जागरूक करने की जो मुहिम शुरू की है, जो सराहनीय है। हम भी उस मुहिम से जुड़कर वोट डालने का अपना फर्ज निभाएं तो बेहतर होगा। हमारी अपील है कि आप सभी लोग मतदान करें और लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। बड़ा इमामबाड़े से शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवव्वाद ने दोहराया कि वोट चाहे किसी को दें पर दें जरूर।