फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फिल्मी अंदाज में की पत्नी की हत्या, पुलिस को गुमराह करने पहुंचा थाने

विज्ञापन
पति ने की पत्नी की हत्या। - फोटो : पति ने की पत्नी की हत्या।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के रामलीला मैदान निवासी सब्जी विक्रेता अल्ताफ ने फिल्मी अंदाज में पत्नी यासमीन की हत्या की और उसके चरित्र पर सवाल उठाते हुए मायके वालों और पुलिस को गुमराह किया। कभी पत्नी के अकेले भागने तो कभी प्रेमी के साथ भागने की कहानी बताता रहा। कई घंटे की पूछताछ के बाद वह पुलिस के सामने टूट गया और पत्नी की हत्या की बात कबूल ली।
विज्ञापन




50 किलो वाले प्लास्टिक के बोरे में भरकर फेंका शव
पूछताछ में आरोपी अल्ताफ ने पुलिस को बताया कि पत्नी के एक रिश्तेदार से अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था। 13 मई की शाम को भी झगड़ा हुआ। इसके बाद देर रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ और रात करीब दो बजे के आसपास अल्ताफ ने पत्नी यासमीन की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को एक प्लास्टिक के बोरे में भरा और ई रिक्शे पर रखकर बीबीडी स्थित इंदिरा नहर के पास लेकर पहुंचा। ई रिक्शे से शव से भरा बोरा उतारने के बाद आरोपी ने ई रिक्शा चालक को भेज दिया और फिर कुछ देर के बाद शव को नहर किनारे झाड़ियों के बीच छिपा दिया।



छह के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज
इंस्पेक्टर चिनहट ने बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी अल्ताफ की निशानदेही पर यासमीन का शव बरामद किया। छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। यासमीन के पिता सईद की तहरीर पर अल्ताफ, उसकी मां, बहन सना, भाई रहमान, भाभी रूबीना और रिश्तेदार अरशद के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपी अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन




हत्या करने की पहले धमकी दे चुका था आरोपी
यासमीन के पिता सईद का आरोप है कि दामाद नशे का आदी है। कुछ वक्त पहले उन्होंने एक जमीन बेचकर उसको कारोबार के लिए पांच लाख रुपये भी दिए थे। इसके बाद भी वह उनसे रुपये की मांग करता था और मांग पूरी न होने पर बेटी यासमीन की हत्या करने की धमकी देता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी अल्ताफ के खिलाफ पहले से चिनहट थाने में चोरी के दो और गाजीपुर थाने में लूट का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें