फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुजारी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बंथरा के बेंती गांव स्थित नागेश्वर मंदिर के पुजारी दीप नारायण द्विवेदी की पत्नी दीपिका (46) की हत्या कर दी गई। लेकिन बाहर बरामदे में सो रहे पुजारी और उसकी दूसरी पत्नी व चार बच्चों को पता ही नहीं लगा। सोमवार सुबह परिवारीजनों ने मंदिर से सटे पुजारी के मकान के आंगन में औंधे मुंह शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। पिछले दरवाजे में सेंध लगी थी और बक्सों व अलमारियों में रखा सामान बिखरा था।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने लूटपाट के दौरान गला दबाकर हत्या का शक जताया है। लेकिन पुलिस यह विश्वास करने को तैयार नहीं है कि वारदात अगर बदमाशों ने की तो कोई शोर-शराबा नहीं हुआ। दरअसल, पुजारी ने दीपिका के अलावा उसकी सगी भतीजी कुसुम से भी 18 साल पहले शादी की थी। परिवार में अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस दूसरी शादी और पारिवारिक कलह को भी हत्या से जोड़कर जांच कर रही है।
डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा ने बताया कि दीप नारायण द्विवेदी के साथ उसकी पहली पत्नी दीपिका के अलावा दूसरी पत्नी कुसुम तथा उनके दो-दो बेटे रहते हैं। दीपिका भी पति के साथ ही नागेश्वर मंदिर में साफ-सफाई व पूजा-पाठ करती थी। दीप, कुसुम और उनके बच्चे बाहर बने हनुमान मंदिर के चबूतरे पर सोते हैं जबकि दीपिका भीतर अकेले सोती थी। सोमवार सुबह कुसुम मकान के बाहर बने शौचालय में गई तो दीवार की ईंटें निकली देख शोर मचाया। परिवारीजन घर के भीतर पहुंचे तो आंगन में दीपिका का शव पड़ा देख कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर बंथरा इंस्पेक्टर रमेश सिंह के साथ ही डीसीपी मध्य और एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा और एसीपी कृष्णानगर हरीश सिंह भदौरिया ने छानबीन की। दो कमरों में रखे बक्से और अलमारियां खुली थीं व सामान बिखरा था। परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, दीप नारायण ने दीपिका की सगी भतीजी कुसुम से 18 साल पहले शादी की थी। इसे लेकर परिवार में बवाल हुआ तो वह पुश्तैनी मकान छोड़कर दोनों पत्नियों संग नागेश्वर मंदिर के बगल में मकान बनवाकर रह रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर घर से लड़ाई-झगड़े की आवाजें आती थीं। पुलिस को शक है कि पारिवारिक कलह के चलते दीपिका की हत्या कर उसे लूटपाट का रूप देने की कोशिश की गई है। डीसीपी मध्य ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
आधा किमी. दूर जाकर रुक गया खोजी कुत्ता
फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्ता दल बुलवाया गया। घटनास्थल से गंध लेकर कुत्ता गांव के मजरा कल्लनखेड़ा की तरफ जाने वाले रास्ते पर दौड़ा। करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास स्थित पुलिया तक जाकर खोजी कुत्ता दल रुक गया। कुत्ता पुलिया के आसपास ही घूमता रहा। पुलिस को वहां शराब व पानी की एक खाली बोतल और गुटखा की खाली पुड़िया मिली है।
मूर्ति का मुकुट गायब, गांव के बाहर मिला दानपात्र
नागेश्वर मंदिर में मूर्ति का आभूषण जड़ित मुकुट व मंदिर में रखा दानपात्र भी गायब था। पुलिस को छानबीन में दानपात्र गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला। उसे तोड़कर रुपये निकाले गये थे। घर के भीतर से गायब बक्से भी खेत में ही पड़े मिले। बक्सों में रखे जेवर और जरूरी कागजात गायब थे।
सुबह चार बजे मंदिर में पूजा करती थीं दीपिका
दीपिका रोज सुबह चार बजे मंदिर की साफ-सफाई कर पूजा-पाठ करती थीं। गांव के अभिषेक दीक्षित और सुरेश बाजपेयी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे वह मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। मंदिर की सफाई नहीं हुई थी। मूर्ति का मुकुट व दानपात्र भी गायब था। दोनों दीप नारायण के पास गए और इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें