फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में नलकूप पर सो रहे दरोगा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम

Tue, 21 Aug 2018 11:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दरोगा की हत्या पर बिलखते परिवारीजन और धर्मेंद्र कुमार गौतम का पहचान पत्र (इनसेट)। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात नलकूप पर सो रहे दरोगा धर्मेंद्र कुमार गौतम की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। वह अमेठी में वायरलेस विभाग में तैनात थे। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह दरोगा के परिवारजनों संग मिलकर लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर करीब एक घंटे बाद लोगों ने जाम हटाया। पुलिस हत्या के कारणों की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन


हरचंदपुर के मझिगंवा के रहने वाले दरोगा धर्मेंद्र कुमार गौतम अपने घर के नौकर गुरु के साथ सोमवार रात गंगागंज के पास नलकूप पर सो रहे थे। गुरु ने बताया कि देर रात अचानक कुछ बदमाश कुल्हाड़ी समेत अन्य हथियार लेकर वहां आ धमके और दोनों की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद गुरु को नलकूप की कोठरी में बंद कर दिया और फिर दरोगा पर कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला।

मंगलवार सुबह खेत पहुंचे ग्रामीणों ने दरोगा का शव देखा तो सनसनी फैल गई। तत्काल परिवारीजन मौके पर पहुंचे। कोठरी से गुरु को बाहर निकाला गया तो उसने पूरी घटना सुनाई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस बीच घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लोगों ने प्रदर्शन किया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस के काफी समझाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मालूम हो कि दरोगा का एक भाई वीरेंद्र गौतम बछरावां में भाजपा नेता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें