फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में आये किसान की हत्या, पत्नी ने दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रयागराज से मड़ियांव के रेवती रिसॉर्ट में एक शादी समारोह में शामिल होने आए किसान अंजनी शुक्ला (38) की हत्या कर दी गई। वारदात 13 दिसंबर की बताई जा रही है। उसे गंभीर हालत में केजीएमयू में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बुधवार को मड़ियांव थाने पहुंची अंजनी की पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव वीर सिंह के मुताबिक, प्रयागराज के कोराव इलाके में समाजसेवी और किसान अंजनी कुमार शुक्ला अपने परिवार संग रहते थे। उनके भाई केसरी कुमार के मुताबिक, अंजनी कुमार 13 दिसंबर को गांव के इंद्रवली सिंह के बेटे की बरात में शामिल होने के लिए मड़ियांव के रेवती रिसॉर्ट आए थे। उसी रात करीब 11.30 बजे बरात में शामिल एक व्यक्ति ने केसरी कुमार को कॉल कर सूचना दी कि रिसॉर्ट के पास अंजनी गंभीर रूप से घायल मिले हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं। जानकारी होने पर केसरी परिवारीजनों के साथ लखनऊ पहुंचे।
केसरी को पता चला कि केजीएमयू में अंजनी को भर्ती कराया गया है। 14 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। शव को चौक पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन शव लेकर कोराव चले गए। अंजनी की पत्नी सरोज के मुताबिक, उनकेपति केपेट, सिर व दाहिने हाथ पर गंभीर चोट के निशान थे जिससे साफ लग रहा था कि उनकी पीटकर हत्या की गई है। बुधवार को सरोज परिवारीजनों केसाथ मड़ियांव थाने पहुंचीं। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, चौक पुलिस से अंजनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगाई गई है। वहीं रेवती रिसॉर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें