फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन गायक अनूप जलोटा के भाई को ठगने वाला झारखंड से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भजन गायक अनूप जलोटा के भाई व कार्डियोलाजिस्ट डॉ. राकेश जलोटा से विदेश यात्रा के नाम पर लाखों की ठगी के मामले में महानगर व साइबर क्राइम सेल की टीम ने आरोपी विशाल पांडेय को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। ठगी करने वाले जालसाज के तार झारखंड के जामताड़ा गिरोह से जुड़े हैं। पकड़ा गया अरोपी पहले मेडिकल रिप्रजेंटेटिव का काम करता था। वारदात में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

डॉ. राकेश को दो नवंबर को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ग्लेनमार्का फार्मा का अधिकारी विशाल पांडेय बताया। आरोपी ने डॉ. जलोटा को बताया कि दुबई में एक सेमिनार है जिसके लिए डॉ. राकेश को आमंत्रित किया जा रहा है। दुबई की यात्रा के लिए बिजनेस क्लास का हवाई टिकट भी फार्मा कम्पनी उपलब्ध कराएगी। इस पर डॉक्टर ने पत्नी को भी साथ ले जाने की इच्छा जताई थी। विशाल ने पत्नी को ले जाने पर टिकट का खर्चा लगने की बात कही थी जिसे देने को डॉ. राकेश तैयार हो गए थे। उन्होंने विशाल के बताए खाते में तीन लाख रुपये जमा किए थे। रुपये मिलने के बाद विशाल ने उनको फर्जी टिकट भेज दिया। टिकट फर्जी होने की पुष्टि होने केबाद विशाल को डॉ. जलोटा ने कॉल किया तो विशाल ने उन्हें धमकी देनी शुरू कर दी। परेशान होकर डॉ. राकेश ने महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
प्रभारी निरीक्षक महानगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, विशाल पांडेय ने जिस मोबाइल नंबर से विज्ञानपुरी निवासी डॉ. राकेश जलोटा को कॉल किया था, उसकी पड़ताल शुरू की गई। बुधवार को पुलिस ने विशाल पांडेय को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, विशाल मूलरूप से पश्चिम बंगाल के वर्धमान का रहने वाला है। उसने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया है।
विज्ञापन

गूगल से तलाशता था डॉक्टरों व उद्योगपतियों के नंबर
एडीसीपी उत्तरी व क्राइम प्राची सिंह के मुताबिक, विशाल पांडेय पूर्व में फार्मा कंपनी में एमआर (मेडिकल रिप्रजेंटेटिव) के तौर पर काम कर चुका है। इस वजह से उसे डॉक्टरों से बात करने का खासा नुभव था। आरोपी ने कुबूला कि उसके घर से जामताड़ा काफी करीब है। ऐसे में उसे फर्जी आईडी पर सिम कार्ड आसानी से उपलब्ध हो जाते थे। धोखाधड़ी कर रुपये वसूलने के लिए डॉक्टरों को चिह्नित करने के लिए विशाल गूगल सर्च इंजन की मदद लेता था। इसी के जरिए वह विभिन्न शहरों के नामी डॉक्टरों के नंबर जुटाता था। इसके बाद फार्मा कंपनी का अधिकारी होने का दावा कर वह डॉक्टरों को कॉल करता था। उन्हें विदेश में सेमिनार या अन्य टूर पैकेज देने का दावा कर फंसाता था। डॉ. राकेश जलोटा की तरह ही छत्तीसगढ़ जगदलपुर निवासी डॉ. दुल्हानी को जर्मनी भेजने का झांसा देते हुए विशाल ने आठ लाख रुपये ठगे थे जिसमें उसे जगदलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
ठगी की रकम से घूम चुका है 50 देश
पुलिस गिरफ्त में आया जालसाज विशाल काफी शातिर है। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों को फंसाने केबाद उनसे अपने खातों में रुपये जमा कराता था। रकम आने के बाद चिह्नित व्यक्ति के मेल पर बिजनेस क्लास का एयर टिकट भेज देता था। मेल पर आए टिकट को देख कर लोग भरोसा कर लेते थे। इस दौरान विशाल विदेश में पांच सितारा होटल समेत अन्य सुविधा दिलाने का लालच देकर रुपये लेता था। फिर पहले बुक कराया गया हवाई टिकट कैंसिल कराकर वह रुपये अपने खाते में मंगा लेता था। विशाल ने पुलिस के सामने कुबूल किया कि वह इस तरह की ठगी के रकम से अब तक 50 देशों की यात्रा कर चुका है। इसकी पुष्टि विशाल के पासपोर्ट व वीजा से हुई है।
वाट्सअप कॉल ने ठगी का खोला राज
कई दिनों की पड़ताल के बाद डॉक्टर ने विशाल को वाट्सअप कॉल की तो दूसरी तरफ से पश्चिम बंगाल में मौजूद विशाल ने डॉक्टर के सामने न केवल उन्हें ठगने का राज खोला बल्कि यह भी बताया कि वह केवल डॉक्टरों को अपना निशाना बनाता है। केस दर्ज होने के बाद महानगर पुलिस व साइबर क्राइम सेल ने जांच शुरू की। तीन दिन पहले आरोपी विशाल ने डॉक्टर को कॉल किया और खुद को पकड़ने की चुनौती दी। लखनऊ पुलिस ने झारखंड जाकर उसे दबोच लिया।
...तो इसलिए डॉक्टर थे विशाल के निशाने पर
साइबर क्राइम सेल के प्रभारी निरीक्षक रणजीत राय के मुताबिक, ठगी के रुपये से विशाल ने एक लग्जरी कार खरीदी थी। इसके अलावा वह आसनशोल में अय्याशी करने जाता था। उसकी पास मिले एक लिस्ट में देश के कई नामचीन चिकित्सकों के नाम मिले हैं। साइबर क्राइम सेल के अधिकारी के मुताबिक, वाट्सअप के जरिए विशाल ने डॉक्टर राकेश को बताया था कि 2017 में नोटबंदी के दौरान वह एक डॉक्टर के कारण जेल गया। इसके बाद 2018 में उसने बदला लेने के लिए केवल डॉक्टरों को अपने जाल मे फंसाकर ठगी का खेल शुरू कर दिया। उसने बताया कि वह अब तक कई करोड़ रुपये ठग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें