फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में गंदा पानी फेंकने पर जमकर मारपीट, गोली मारकर कर दी हत्या

Thu, 21 May 2020 05:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मृतक अनिल की फाइल फोटो व गांव में तैनात की गई पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

निगोहां के ब्रह्मदासपुर गांव में मंगलवार रात गंदा पानी फेंकने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। ट्रॉमा सेंटर में बुधवार सुबह उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिचित व परिजनों ने आरोपियों के घर पर हमला बोल दिया। वहां जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन


ब्रह्मदासपुर गांव में अनिल शुक्ला और सतीश शुक्ला के बीच बीते लंबे समय से नाली का विवाद है। अनिल के चचेरे छोटे भाई राजीव शुक्ला के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे वह अपने घर से गाय को चारा देने घर के बगल में हाता में जा रहा था, तभी दूसरे पक्ष की रेनू ने मेरे ऊपर गंदा पानी डाल दिया।

विरोध किया तो शोरशराबा के दौरान ही रेनू ने ईंट उठा ली। इसके बाद पीछे से हाथ में लाठी लिए राकेश शुक्ला, लाइसेंसी बंदूक लिए सतीश शुक्ला, कुल्हाड़ी लिए अजय और लोहे के रॉड के साथ राहुल व पंकज आ गए।
विज्ञापन


मेरे ऊपर हमला बोल दिया। घायल अवस्था में किसी तरह घर में घुस गया। पीछे से सभी मेरे घर में घुस आए और दोबारा हमला बोल दिया। वे बचाने दौड़ी मेरी पत्नी कल्पना, भाभी अरुणा, भतीजे अंशदीप को भी पीटने लगे। इसी दौरान सतीश ने भाई अनिल को गोली मार दी। अनिल वहीं छटपटाने लगा, लेकिन वे पीटते रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

फोन करने पर नहीं आई पुलिस तो थाने पहुंचा भाई

ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम पर घटना की सूचना दे दी। मौके पर काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा, तो पीड़ित का भाई राजीव शुक्ला बाइक से निगोहां थाने पहुंच गया। इसके बाद पुलिस मौके पर आई और अनिल को मोहनलालगंज सीएचसी ले गई।

वहां से डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। देर रात पुलिस ने राजीव शुक्ला की तहरीर पर हत्या का प्रयास, बलवा सहित कई अन्य धाराओं में सतीश, अजय, राकेश, पंकज, राहुल, रेनू के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया। 

छह माह पहले भी हुआ था विवाद
प्रभारी निरीक्षक प्रेम सिंह यादव के मुताबिक, बुधवार सुबह इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई। पुलिस अब इस मुकदमे को हत्या की धाराओं में तरमीम करेगी। लगभग छह माह पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जहां दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन रिश्तेदारों व गांव के लोगों के कहने पर दोनों पक्षों में सुलह हो गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें