फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने हत्या कर झाड़ियों में फेंका युवती का शव, तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

Thu, 21 May 2020 05:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिवम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोसाईंगंज के चांद सराय निवासी शिवम ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव झाड़ियों के बीच फेंक दिया था। मृतका की कॉल डिटेल्स के आधार पर प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा ने उपनिरीक्षक संजीव कुमार सिंह के साथ रामबाग मोड़ के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


उसने बीते चार मई को हत्या करने की बात कुबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतका का सामान उसके घर से बरामद किया है। एसीपी संजीव सिन्हा ने बताया कि चांद सराय निवासी रोशनी (19) की हत्या चमर तलिया गांव निवासी उसके प्रेमी शिवम ने गला दबा कर की थी।

मृतका के पिता बंशीलाल ने बीते 10 मई को एक कंकाल मिलने की जानकारी होने पर मंगलवार को पुलिस से संपर्क किया। पिता ने कपड़ों को देखकर शव की शिनाख्त अपनी बेटी रोशनी के रूप में की साथ ही उसके प्रेमी शिवम पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम की 24 मई को जानी थी बरात

सात मई को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पूछताछ में शिवम ने बताया कि बीते चार मई की रात फोन कर प्रेमिका से भाग कर शादी करने का झांसा देकर बुलाया। रात करीब 12 बजे वह घर से निकली।

शिवम बाइक से उसे चमर तलिया ले आया, जहां दोनों के बीच विवाद होने लगा। उसने रोशनी की गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक कब्जे में ले ली। 

आरोपी शिवम ने बताया कि तीन साल से रोशनी के साथ प्रेम प्रसंग था। शिवम को शक था कि रोशनी का अफेयर किसी और से है। उसने रोशनी से शादी से मना कर दिया। दोनों में फोन पर बात होती रही, इधर शिवम शादी की तय हो गई। 24 मई को बरात जानी थी। प्रेमिका ने शादी का विरोध शुरू कर दिया और मंडप में आकर बवाल की धमकी दी। इसके बाद उसने हत्या की साजिश रची। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें