मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी क्रम में प्रभारी स्वाट टीम के रतन कुमार शर्मा एवं थानाध्यक्ष कुडवार के जसबीर सिंह ने कुडवार क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला बांसी थाना कुडवार के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अनिल कुमार यादव पुत्र राजेन्द्र यादव, राहुल कुमार यादव पुत्र राजाराम यादव, किशन यादव पुत्र राजेन्द्र यादव के रूप में की गई है। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से एक मोटर साइकिल बजाज कैलिबर, मोबाइल और दूसरे अभियुक्त राहुल यादव के पास से 2 अदद मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त लोहे की सरिया बरामद की गयी है।
अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि अभियुक्त अनिल यादव एक लडकी से प्यार करता था जिसे मृतक सनी गौतम भी पसंद करता था इस बात को लेकर अनिल व सनी में पहले भी बहस व कहासुनी हो चुकी थी। इसी बात पर हम लोगों ने सनी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
जिसके तहत 5 मई को सुबह करीब 10.30 बजे सीताकुण्ड पहुंचे। वहां पहुंच कर अनिल सनी को घर के पास से बुला लाया। सनी को साथ लेकर हम लोग पार्टी के बहाने अपने गांव के पास स्थित लौटन का पुरवा जंगल मे ले गये और वहां पार्टी के दौरांन अनिल लडकी की बात उठाते हुए सनी से कहासुनी करने लगा जिसके बाद हम सभी ने मिलकर सनी को पहले लाठी से मारा और फिर योजना के अनुसार पास में मौजूद सरिया उसके गले मे घुसाकर मार डाला फिर उसके बाद उसकी लाश वहीं छोड़कर आ गए।
फिर हम लोगों ने आगे आकर लाठी और सरिया को झाड़ियों मे छिपा दिया। अभियुक्तों ने बताया कि उसके बाद से हम लोग डरे हुए थे और आज भागने के फिराक मे थे लेकिन आप लोगो द्वारा पकड़ लिये गये। अभियुक्तों ने कड़ाई करने पर आला कत्ल लाठी और सरिया छिपाए गये स्थान से बरामद कराया।