फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक की मौत के मामले में हत्या की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबग्गा। दुबग्गा इलाके के फरीदीपुर निवासी लवकुश तिवारी की वर्ष 2023 में हुई मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई है। हत्या का आरोप लवकुश की दूसरी पत्नी के चार रिश्तेदारों समेत अन्य लोगों पर लगा है।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के अनुसार, लवकुश की पहली पत्नी पूजा तिवारी की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूजा ने बताया कि उनके पति दूसरी पत्नी के साथ कॉलोनी में रह रहे थे। आरोप है कि उसके चार रिश्तेदारों अशोक त्रिवेदी, मुनीम शुक्ला, शिव प्रकाश तिवारी, सरल द्विवेदी और अन्य लोगों ने संपत्ति की लालच में लवकुश को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी थी। घटना का विरोध करने पर आरोपियों ने पूजा के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। एसीपी शकील अहमद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें