आलमबाग। मानकनगर निवासी युवक ने साहिल राजपूत पर घर में घुसकर उनकी व परिजनों की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। युवक के मुताबिक उनकी 14 वर्षीय बेटी से आरोपी साहिल बातचीत करता था। कुछ दिन पहले बातचीत नहीं होने पर आरोपी ने उनके मोबाइल पर फोन कर बेटी से बात कराने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे साहिल उनके घर पहुंचा और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पर आरोपी ने घरवालों को भी पीटा। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।