फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्र की मौत के मामले में सात दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज

Fri, 01 Aug 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती नदी में 25 मई को मिले आलमबाग श्रम विहार काॅलोनी निवासी स्नातक छात्र अमित ठाकुर (19) के शव के मामले में उसके सात दोस्तों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर आलमबाग थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष चंद्र ने बताया कि पिता अनिल ठाकुर की तहरीर पर अमित के सात दोस्तों श्रम विहार कॉलोनी निवासी पीयूष शर्मा, अमन शर्मा, आदि शर्मा, शिवम शर्मा, शिवा शर्मा, विशाल साहनी और रवि के खिलाफ 28 जुलाई को हत्या का केस दर्ज किया गया है। पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया है कि 25 जुलाई की सुबह आरोपी उनके बेटे को घर से बुलाकर ठाकुरगंज प्रेरणा स्थल नहाने के लिए ले गए थे। वहां पर अमित का विवाद हो गया और साथ गए दोस्तों ने अमित के साथ हाथापाई करते हुए उसको गोमती नदी में धक्का दे दिया। नदी में गिरने से अमित की मौत हो गई थी। 26 जुलाई को अमित का शव नदी से बरामद किया गया था। पिता ने केस दर्ज करने के लिए आलमबाग पुलिस से शिकायत की, पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। अंत में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें