फिटनेस टेस्ट में सफल हुए 49 विद्यार्थी
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में फिजिकल फिटनेस टेस्ट हुआ। इसमें 37 छात्र व 12 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। गतिविधियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी फिटनेस का मूल्यांकन किया गया। इसमें सभी सफल हुए। अब प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस दौरान प्रो. तनवीर खदीजा, डॉ. रुचिता चौधरी, डॉ. हारुन रशीद, डॉ. शचींद्र शेखर, डॉ. काजिम रिजवी, डॉ. मिन्हाज मौजूद रहे।