फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लंबित मांगों को लेकर निकाय कर्मचारियों का अनशन जारी

विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी।
विज्ञापन
लखनऊ। अकेंद्रीयत सेवा के निकाय कर्मचारियों की सेवा नियमावली जारी करने, खाली पदों को भरने और ठेका प्रथा समाप्त करने की मांगों लेकर आंदोलित यूपी स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नगर निगम मुख्यालय पर चल रहे क्रमिक अनशन में शुक्रवार को अयोध्या नगर निगम के कर्मचारी नेता बैठे।
विज्ञापन

महासंघ के कर्मचारी नेता जितेंद्र सिद्धार्थ ने बताया कि शुक्रवार को अयोध्या नगर निगम के छह कर्मचारी अनशन पर बैठे, उनमें विनय बाघमार, रामचंद्र, हरिराम, सूरज लाल, अजय गौतम, अंजनी कुमार शामिल है। शनिवार को आगरा नगर निगम के कर्मचारी अनशन पर बैठेंगे। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शशि मिश्र ने कहा कि एक सप्ताह से आंदोलन चल रहा है और जब तक मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। महासंघ 10 नवंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें