फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम का संपूर्ण समाधान दिवस कल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम और जलकल विभाग से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई और इनके निस्तारण के लिए लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। इसमें महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार लोगों की समस्याएं सुनेंगे। नगर निगम और जलकल विभाग के अफसर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि समाधान दिवस हर महीने के पहले शुक्रवार को आयोजित होता है। मई के पहले शुक्रवार को अवकाश के कारण इस बार दूसरे शुक्रवार को आयोजन किया जा रहा है। इसमें सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक शहरवासी सफाई, मार्ग प्रकाश, पार्क, सड़क निर्माण व गृहकर-जलकर आदि से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इनका निस्तारण भी किया जाएगा। गृहकर से जुड़ी शिकायतें दूर करने के लिए पुराना बिल और मकान की सामने से फोटो जरूर मोबाइल में खींचकर लाएं। इससे आपत्ति का आसानी से निस्तारण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें