लखनऊ। नगर निगम ने नोटिस देने के बाद भी बकाया गृहकर जमा न करने पर बुधवार को आशियाना और गोमतीनगर इलाके में आठ दुकानें सील कर दीं। इस दौरान 2.27 लाख रुपये रुपये गृहकर वसूल भी किया गया।
जोन आठ की टीम ने राजा बिजली पासी द्वितीय और हिंदनगर में कार्रवाई की। इस दौरान जी मार्बल, राम मिलन, लक्ष्मण दत्त पांडेय, विमला देवी, भूलन पीसीओ, देवी दत्त पांडेय, सुशील कुमार और सुनील कुमार की दुकानें सील की गईं। जोन चार की टीम ने गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-1 के भवन संख्या 1/098 को सील किया गया। इस भवन पर 1.72 लाख रुपये गृहकर बकाया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय ने नागरिकों से अपील की है कि एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ उठाकर बकाया गृहकर जमा करें। योजना में ब्याज में छूट दी जा रही है।