फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम ने 13 अवैध डेयरियां हटाईं, 63 निराश्रित पशु पकड़े

विज्ञापन
पशुओं को पकड़ती नगर निगम की टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम ने बुधवार को अवैध डेयरियों और सड़कों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं के खिलाफ अभियान चलाया। इस कार्रवाई में जोन-एक से 13 अवैध डेयरियां हटाई गईं और 63 निराश्रित पशु पकड़े गए। इनमें से 39 पशु जोन-एक से और 24 शहर के अन्य क्षेत्रों से मिले। पकड़े गए पशुओं को राधा उपवन गोशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

पशु कल्याण अधिकारी अभिनव वर्मा के निर्देश पर प्रवर्तन दल ने नरही, मार्टिनपुरवा, जियामऊ और योजना भवन के आसपास यह कार्रवाई की। नरही में पहले भी अवैध डेयरियों पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जो पिछड़ा वर्ग आयोग में लंबित है। इस अभियान के तहत अब तक कुल 146 निराश्रित पशु गोशालाओं में भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें