लखनऊ। नगर निगम के संपत्ति विभाग की टीम ने बुधवार को विरोध के बीच गांव धावा, पुरसैनी और सोनई कंजहेरा में पांच हेक्टेयर जमीन को कब्जामुक्त कराया। इसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है। यह जमीन प्रॉपर्टी डीलर बेच रहे थे।
अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण किया जा रहा था। जानकारी के बाद मौके की जांच कराई गई और फिर अभियान चलाया गया। इसमें स्थानीय पुलिस बल और तहसील के कर्मचारी शामिल रहे। अभियान के दौरान अवैध निर्माण को तोड़ा भी गया।