फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान में नगर निगम ने निकाली रैली, लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
रैली निकालते नगर निगम के कर्मी।
विज्ञापन
लखनऊ। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम और सहयोगी संस्थाओं ने विभिन्न जोनों में रैली व अन्य गतिविधियां आयोजित कीं। इस दौरान नगर निगम मुख्यालय से हजरतगंज तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में दुकानदारों तथा नागरिकों को एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कई वार्डों में ''स्वच्छ पाठशाला, युवा फॉर स्वच्छता कार्यक्रम हुए। बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताया गया और उन्हें जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई गई। नागरिकों को अनुपयोगी वस्तुओं के फिर से उपयोग और कचरा कम करने का महत्व समझाया गया। विद्यालयों में बच्चों को गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण और उचित प्रबंधन की जानकारी दी गई। भूतनाथ बाजार में भी रैली निकालकर दुकानदारों को एकल उपयोग प्लास्टिक के बजाय कपड़े और जूट के थैले अपनाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें