फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

विज्ञापन
नगर निगम
विज्ञापन
लखनऊ। अकेंद्रीयत सेवा के कर्मचारियों की सेवा नियमावली जारी करने, खाली पदों पर भर्ती और ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग को लेकर आंदोलित नगर निगम कर्मचारियों ने शुक्रवार से मुख्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। यह आंदोलन 10 नवंबर तक चलेगा। उसके बाद कर्मचारी प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कर का निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष शशि मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को पहले दिन कर्मचारी नेता गोमती त्रिवेदी, रामकुमार रावत, जितेंद्र सिद्धार्थ, विजय यादव, व अजय कुमार द्विवेदी दोपहर 12 से शाम चार बजे तक अनशन पर बैठे। इसी तरह 10 नवंबर तक हर दिन कार्यालय कार्य दिवस में पांच कर्मचारी अनशन करेंगे। इसके साथ ही कर्मचारी हर दिन काला फीता बांधकर कार्य करेंगे। यह भी निर्णय लिया गया है कि महासंघ से जुड़े कर्मचारी दिवाली नहीं मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें