फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नटखेड़ा रोड पर नगर निगम की खोदाई से मुसीबत, कीचड़ में फंसे वाहन, कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
कीचड़ में फंसा वाहन।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम की ओर से आलमबाग में नटखेड़ा रोड पर नाला बनाने के लिए की गई खोदाई ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश से सड़क पर भारी कीचड़ हो गया है। शुक्रवार को इसी कीचड़ में एक ऑटो और डाला फंस गया। इन्हें निकालने में लोगों के पसीने छूट गए। बाद में आधे घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक्टर की मदद से दोनों वाहनों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

गुरुनानक नगर वार्ड स्थित नटखेड़ा रोड पर बुधवार रात नगर निगम ने सड़क खोदी थी। खोदाई के बाद निकला मलबा और बारिश का पानी मिलकर कीचड़ में बदल गया। आलमबाग नटखेड़ा रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने बताया कि खोदाई आधी रात में हुई थी। बृहस्पतिवार को बारिश के बाद खोदी गई सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और पानी जमा हो गया था।
शुक्रवार को बारिश के बाद सड़क की हालत और खराब हो गई। दुकानदारों का कहना है कि बदहाली के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच रहे हैं। इससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। दोपहिया वाहन लगातार फिसल रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। दुकानों तक पहुंचना भी लोगों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। व्यापारियों सहित स्थानीय लोगों को इस स्थिति से बहुत परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नालों को जोड़ने पर स्थानीय लोग नाराज
स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कानपुर रोड पर बन रहे मुख्य नाले को नटखेड़ा रोड के नालों से जोड़ने की तैयारी है। ऐसा होने पर कानपुर रोड का गंदा पानी गुरुनानक नगर वार्ड की तंग गलियों में पहुंच सकता है। यह गंदा पानी आसपास के घरों की ओर भी जा सकता है। यह स्थिति स्थानीय लोगों और व्यापारियों के लिए बड़ी समस्या का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें