राजधानी लखनऊ में आठ लाख भवनस्वामियों को गृहकर में छूट और के साथ नगर निगम कार्यकारिणी ने रविवार को नए वित्तीय वर्ष का बजट पास कर दिया। इस बजट में शहर में विकास कार्यों पर पिछले साल की तुलना में 300 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च का प्रावधान किया गया है।
बीते साल का बजट 43 अरब रुपये का था जो इस बार 46 अरब रुपये का है। बजट में खुले नालों को ढंकने, पुलिया मरम्मत, सड़क निर्माण, वेंडिंग जोन और यातायात सुधार पर विशेष जोर दिया गया है।
नगर निगम के नए बजट में कोई न कोई नया टैक्स लगाया गया है और न ही पुराने की दरों में कोई बढ़ोत्तरी की गई है मगर आमदानी बढ़ाने के लिए कई मदों में लक्ष्य को बढ़ाया गया है। इनमें नए बजट में गृहकर वसूली के लक्ष्य को 750 करोड़ रुपये किया गया है, जबकि बीते साल यह 68. 30 करोड़ रुपये था।