फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर आयुक्त ने जांची रैन बसेरों की व्यवस्थाएं, अधूरे कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश

विज्ञापन
नगर निगम रैन बसेरों की व्यवस्था करा रहा ठीक।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शनिवार को लक्ष्मण मेला मैदान, जियामऊ और एल्डिको स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण किया और अधूरे कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लक्ष्मण मेला मैदान स्थित रैन बसेरे में दो नए कमरों का निर्माण कराया गया है। इससे यहां अधिक लोगों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। नगर आयुक्त ने शेष कार्य तीन दिन में पूरा करने के लिए कहा। वहीं, जियामऊ रैन बसेरे में पेंटिंग, शीशे लगाने समेत अन्य कार्य एक सप्ताह में पूरे करने के निर्देश दिए।
जोन-चार के एल्डिको स्थित जी प्लस थ्री रैन बसेरे में 120 लोगों के ठहरने की क्षमता है। यहां चल रहे पुताई और अन्य कार्यों को भी एक सप्ताह में पूरा करने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन एनिमल केयर हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। परियोजना 31 दिसंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए। चिनहट स्थित अमृत तालाब का भी जायजा लेकर शेष कार्य जल्द पूरा कराने के लिए कहा। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अविनाश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें