फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: 20 हजार की आबादी वाले गांव बनेंगे नगर निकाय, विभाग ने सभी डीएम से मांगे प्रस्ताव

Wed, 10 Aug 2022 09:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

नगर विकास विभाग की ओर से सभी डीएम को भेजे गए निर्देश में 20 हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों का स्थलीय परीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने और नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव भेजने को कहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अब 20 हजार की आबादी वाले गांवों को नगर पंचायत का दर्जा देकर वहां पर शहरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। नगर विकास विभाग ने इस संबंध में  सभी डीएम से प्रस्ताव मांगा है। 
विज्ञापन


नगर विकास विभाग की ओर से सभी डीएम को भेजे गए निर्देश में 20 हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों का स्थलीय परीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने और नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव भेजने को कहा है। विभाग ने कुछ नगर निकायों के सीमा विस्तार के भी प्रस्ताव मांगे हैं। 

सरकार की इस पहल से गांवों से पलायन रुकेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर ग्रामीणों को पेयजलापूर्ति, सड़क, जल निकासी, सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, मार्ग प्रकाश और पार्क जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही अमृत योजना के तहत भी काम कराए जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें