फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : आज रात से बसों में महिलाओं की निशुल्क यात्रा, रक्षाबंधन के पर्व पर शासन ने लिया निर्णय

Wed, 10 Aug 2022 06:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

शासन के विशेष सचिव डा. अखिलेश कुमार मिश्रा ने कहा है कि दस अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त 2022 की रात 12 बजे तक रोडवेज की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन के पर्व पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को तोहफा दिया है।  यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में महिलाएं 48 घंटे तक निशुल्क आवागमन कर सकेंगी। महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगी। प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह सेवा  9-10 अगस्त रात 12 बजे से 11-12 अगस्त रात 12 बजे तक लागू रहेगी। प्रदेश सरकार इससे पहले भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस सेवा देती रही है।

विज्ञापन


शासन के विशेष सचिव डा. अखिलेश कुमार मिश्रा ने इस बाबत उप्र सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है। कहा है कि दस अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त 2022 की रात 12 बजे तक रोडवेज की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल करें।

इस बार रोडवेज ने कानपुर, लखनऊ, अयोध्या आदि रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। हालांकि, उक्त दिवस पर इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन की बजाय नि:शुल्क यात्रा के मैनुअल टिकट बनाए जा सकते हैं। इसकी प्रविष्टि मार्ग पत्र में भी अंकित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें