फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर शायर मुनव्वर राणा के साथ ट्रेन में हुआ ऐसा व्यवहार, रेल मंत्री को ट्वीट कर भड़के

Wed, 25 Apr 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
munawwar rana - फोटो : amar ujala
दुनिया के मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबियत खराब होने पर उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। इससे पहले इंडियन रेलवे ने उनके सफर को इतना असहज बना दिया कि उन्हें ट्वीट करके अपनी परेशानी रेल मंत्री पीयूष गोयल को बतानी पड़ी।
विज्ञापन

2 of 6
munawwar rana - फोटो : amar ujala
रविवार रात लखनऊ से ट्रेन से दिल्ली रवाना हुए मुनव्वर राणा को ट्रेन में भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। उन्हें ऊपर की बर्थ दे दी गई।
विज्ञापन

3 of 6
munawwar rana - फोटो : amar ujala
चूंकि पैर की बीमारी से वे परेशान हैं, इसलिए वे ऊपर की बर्थ पर नहीं चढ़ सके और रात भर किसी तरह बैठकर या फिर खड़े होकर उन्होंने सफर किया। इसके बाद तो वह रेलवे पर खूब बरसे। सीनियर सिटीजन्स को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर वे बिगड़े।

4 of 6
munawwar rana - फोटो : amar ujala
उन्होंने ट्वीट किया कि 'हम एम्स में एडमिट होने के लिए जा रहे हैं। तीन पैसेंजर्स में से दो सीनियर सिटीजन्स हैं, उसके बावजूद हमें ऊपर की बर्थ अलॉट कर दी गई है। क्या सीनियर सिटीजन्स को यही फैसेलिटी मिलती है।'
 
विज्ञापन

5 of 6
munawwar rana - फोटो : amar ujala
पीएनआर नंबर की डिटेल के साथ ट्वीट उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल और रेल मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया को भी टैग किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
munawwar rana - फोटो : amar ujala
बता दें कि कुछ साल पहले मुनव्वर राणा के घुटने का प्रत्यारोपण हुआ था। दो महीने पहले इसमें समस्या आई, जिसका फिर से ऑपरेशन कराने के लिए वे एम्स में भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें