फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप कांड: पीड़िता के पिता से बर्बरता में पुलिस भी रही शामिल, अस्पताल की भूमिका भी संदिग्ध

Wed, 25 Apr 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : डेमो
उन्नाव में दुष्कर्म की पीड़िता के पिता के पास से अवैध असलहा बरामद करने और पीड़ित को ही जेल भेजने को लेकर पुलिस कठघरे में है। दावा किया जा रहा है कि जो असलहा पुलिस ने बरामद किया वह पीड़िता के पिता के पास से नहीं बरामद किया गया। सीबीआई की तफ्तीश के दौरान भी यह तथ्य सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में उन्नाव पुलिस के साथ-साथ जिला अस्पताल और जेल प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध रही। सीबीआई को तफ्तीश कर रही है कि जिस व्यक्ति की पिटाई की गई उसे ही क्यों जेल भेजा गया?
विज्ञापन

2 of 5
प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में ही 19 जख्मों की पुष्टि हुई थी, ऐसे में उसे एडमिट करने के बजाए जेल क्यों भेज दिया गया और जेल प्रशासन ने इतनी चोट होने के बाद भी कोई आपत्ति क्यों नहीं की। दरअसल यह सारे सवाल एसआईटी ने भी उठाए थे, जिसके आधार पर पूरे मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराए जाने की सिफारिश कर दी गई थी। अब सीबीआई भी इन सवालों के जवाब तलाश रही है।
विज्ञापन

3 of 5
सूत्रों का दावा है कि पीड़िता के साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट न्यायालय के माध्यम से लिखाने के लिए पीड़िता का पिता पैरवी कर रहा था। 3 अप्रैल को उसकी तारीख थी और वह दिल्ली से उन्नाव आया हुआ था। पीड़िता की मां ने अपने बयान में सीबीआई को बताया है कि उनका पति घर में ही था जब कुछ लोग घर में घुस आए और उसे घसीट कर ले गए।

4 of 5
आरोप यह भी लगाए गए कि पीड़िता के पिता की पेड़ में बांध कर बेल्ट, डंडे और राइफल के बट से पिटाई की गई। पूरे मामले की प्रारंभिक जांच करने वाले एक अफसर का दावा है कि जिस समय पिटाई हो रही थी, पीड़िता की मां ने थाने पर जाकर शिकायत की। वहां से एसओ अशोक भदौरिया खुद मौके पर पहुंचे। उनके साथ भी पीड़िता के पिता की पिटाई की गई। बाद में वह अपनी ही गाड़ी से पिटाई से घायल पीड़िता के पिता को थाने ले गए और उसका तमंचे के साथ चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर पीड़िता के पिता के पास अवैध असलहा कहां से आया? सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले में सीबीआई ने काफी साक्ष्य जुटा लिए हैं और पूरे घटना क्रम की कड़ी से कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है। (विधायक का भाई अतुल सेंगर।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें