फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: मुकदमा दर्ज होने से बदले मुनव्वर राना के सुर, बोले- तालिबान जंगली कौम है, मै तो मोदी से इश्क करता हूं

Sat, 21 Aug 2021 06:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

शायर मुनव्वर राना ने कहा था कि तालिबानी लड़ाकों ने किसी मुल्क पर हमला नहीं किया बल्कि उन्होंने अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान में अपनी सैन्य ताकत के बलबूते जो सरकार बनाई गई थी उसे उखाड़ फेंका है। इस तरह तालिबान ने तो अपने मुल्क को आजाद कराया है। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि तालिबान को आतंकवादी नहीं कह सकते, उन्हें अग्रेसिव (उग्र) कहा जा सकता है।
विज्ञापन
शायर मुनव्वर राना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज होने और सोशल मीडिया पर लोगों के भारी विरोध के बाद शायर मुनव्वर राना के सुर बदल गए हैं। अब वह कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इश्क है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी वह मुरीद हैं।

विज्ञापन


शायर मुनव्वर राना ने बृहस्पतिवार को कहा था कि तालिबानी लड़ाकों ने किसी मुल्क पर हमला नहीं किया बल्कि उन्होंने अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान में अपनी सैन्य ताकत के बलबूते जो सरकार बनाई गई थी उसे उखाड़ फेंका है। इस तरह तालिबान ने तो अपने मुल्क को आजाद कराया है। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि तालिबान को आतंकवादी नहीं कह सकते, उन्हें अग्रेसिव (उग्र) कहा जा सकता है। रामराज को कामराज कहने और महर्षि वाल्मीकि पर टिप्पणी पर भी लोगों ने नाराजगी जताई थी। इसे लेकर हजरतगंज कोतवाली में मुनव्वर राना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

सोशल मीडिया पर भी लोग मुनव्वर राना के बयान पर गुस्से का इजहार कर रहे हैं। जिसके बाद अब उन्होंने अपने बयानों पर सफाई दी है। कहा है कि मेरे बयानों को गंभीरता से न लिया जाए। ये बयान शायराना अंदाज में दिए थे। मुनव्वर राना ने कहा कि तालिबान एक जंगली कौम है और हिंदुस्तान एक मुल्क।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं मोदी जी को पसंद करता हूं। मेरी कमजोरी है कि मैं तो मोदी जी से इश्क करता हूं। तालिबान से ज्यादा एक-47 हथियार तो हिंदुस्तान के माफियाओं के पास होने के बयान को भी गंभीरता से नहीं लेने की उन्होंने बात कही है।

विज्ञापन

मुझे शायर बनाया हिंदुस्तान की मिट्टी ने

मुनव्वर राना ने कहा कि हिंदुस्तान तो जन्नत है। जन्नत न होता तो हमारा तो पूरा खानदान बंटवारे के समय पाकिस्तान चला गया। हम तो नहीं गए हिंदुस्तान से। उन्होंने कहा- मुझे शायर बनाया हिंदुस्तान की मिट्टी ने, मुझे इंसानियत सिखाई हिंदुस्तान की मिट्टी ने, मुझे अजान देना सिखाया हिंदुस्तान की मिट्टी ने। अब लोग कह रहे हैं कि मैं मुल्क छोड़कर पाकिस्तान, बांग्लादेश या अफगानिस्तान चला जाऊं। हिंदुस्तान से मुहब्बत का जो रिश्ता है वो इसलिए भी है कि हम इसे मादर-ए-वतन कहते हैं। ये मेरी मां का मुल्क है।

तोड़-मरोड़कर पेश किया मेरा बयान
मुनव्वर राना ने कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। मैंने कहा था कि मोदी जी यदि मेरे साथ एखलाक (कानपुर में धर्मांतरण के नाम पर भीड़ द्वारा पीटा गया रिक्शा चालक) के घर चलें और उसके घरवालों के आंसू पाेंछें तो मैं उनके जूते तक उठाने को तैयार हूं। इस बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया कि मुनव्वर राना मोदी के जूते उठाने को तैयार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें