फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन बाधित, 12 घंटे लेट पहुंची मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस

Fri, 03 Jan 2020 04:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन बाधित हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी ट्रेनें देरी की शिकार हुईं जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। 18104 जलियावाला बाग एक्सप्रेस 7.30 घंटे की देरी से पहुंची। मरुधर एक्सप्रेेस 11 घंटे, कोटा पटना एक्सप्रेेस आठ घंटे, 13308 गंगा सतलुज 4.30 घंटे, 13006 अमृतसर मेल 4.30 घंटे, मुम्बई गोरखपुर 12 घंटे, अमृतसर कोलकाता एक्सप्रेस पांच घंटे व 64231 बाराबंकी लखनऊ मेमू 3.15 घंटे लेट रही।
विज्ञापन


कई मेमू, पैसेंजर व मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें राइट टाइम भी रहीं, जिससे यात्रियों को राहत भी मिली। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस जहां अपने समय पर रवाना हुई, वहीं दिल्ली से आने वाली लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस व शताब्दी एक्सप्रेस भी मौसम साफ होने के कारण समय पर लखनऊ पहुंची।

ये ट्रेनें राइट टाइम रहीं

इसके अतिरिक्त वाराणसी लखनऊ पैसेंजर, 18103 जलियावाला बाग एक्सप्रेस, 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 13005 पंजाब मेल, 13049 अमृतसर एक्सप्रेस, 15052 गोरखपुर कोलकाता एक्सप्रेस, 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 11112 ग्वालियर सुशासन एक्सप्रेस भी राइट टाइम रहीं।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेनों को मौसम साफ होने की वजह से रूट क्लियर मिलने व बेहतर प्रबंधन की वजह से सही समय पर दौड़ाने में मदद मिली। बताया कि अधिकतर ट्रेनें इसलिए लेट हो रही हैं क्योंकि वे पीछे से ही देरी से आ रही हैं, जिसके लिए उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल नहीं, बल्कि दूसरे जोनों के मंडल जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

2.30 घंटे लेट रवाना हुआ दिल्ली का विमान

प्रतीकात्मक तस्वीर
खराब मौसम के चलते विमानों का संचालन भी गड़बड़ाया। इससे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की 6ई-306 करीब ढाई घंटे, इंडिगो की ही 6ई-114 बृहस्पतिवार को आधा घंटे देरी से रवाना हुई। विस्तारा की यूके-835 भी 40 मिनट व एयर इंडिया की एआई-991 आधे घंटे देरी से टेकऑफ कर सकी।

वहीं दिल्ली से लखनऊ आने वाली विस्तारा की यूके-972 करीब 40 मिनट, इंडिगो की 6ई-943 करीब दो घंटे, एयर इंडिया की एआई-992 आधे घंटे, इंडिगो की 6ई-634 एक घंटे की देरी से पहुंची। ऐसे ही लखनऊ से मुबई जाने वाली इंडिगो की 6ई-5318 एक घंटे देरी से रवाना हुई। वहीं मुम्बई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-5317 आधे घंटे देरी से लखनऊ पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें