फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुंबई डॉल्फिन्स और लखनऊ शाही वॉरियर्स ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मुंबई डॉल्फिन्स और लखनऊ शाही वॉरियर्स ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर पूरे अंक प्राप्त किए। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया। मुंबई डॉल्फिन्स ने हैदराबाद हैरियर्स को 2-1 से मात दी, जबकि लखनऊ शाही वॉरियर्स ने पंजाब शेरनीज को 2-1 को पराजित किया।
विज्ञापन

इकाना स्टेडियम के इंडोर हॉल में आयोजित प्रतियोगिता के पहले मैच में मुंबई डॉल्फिन्स ने हैदराबाद हैरियर्स के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने पहला सेट 21-18 के स्कोर से जीता। दूसरे सेट में भी मुंबई का दबदबा बरकरार रखते हुए सेट 21-12 से अपने नाम किया।
इस जीत के साथ मुंबई डॉल्फिन्स ने अगले चरण में अपनी जगह बना ली। मुंबई की खिलाड़ी अनंथी को उभरती खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुंबई की ही प्रेरणा पाल को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, लखनऊ शाही वॉरियर्स ने भी पंजाब शेरनीज को हराया। लखनऊ ने पहला सेट 21-14 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में पंजाब ने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन लखनऊ ने 21-19 से जीत दर्ज की। मुकाबले में लखनऊ की अनिमिका शाही को उभरती खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। लखनऊ की रोली पाठक को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें