फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोमबत्तियों की रोशनी में निकाला शबीह-ए-ताबूत

विज्ञापन
मोमबत्तियों की रोशनी में निकाला शबीह-ए-ताबूत
विज्ञापन
लखनऊ। शहजादी जनाबे फातिमा जहरा (स.अ.) की शहादत की याद में मनाए जा रहे अजा-ए-फातिमिया के समापन दिवस पर शनिवार को विभिन्न इमामबाड़ों, कर्बलाओं और मस्जिदों में मजलिसों और मातम का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। छोटा इमामबाड़ा हुसैनाबाद में अजादारों ने मोमबत्तियां जलाकर शबीह-ए-ताबूत निकाला। ताबूत को पूरे इमामबाड़ा परिसर में गश्त कराया गया। ताबूत की जियारत के दौरान माहौल गमगीन हो गया। देर रात तक नौहाख्वानी और सीनाजनी का सिलसिला चलता रहा। समापन दिवस की पहली मजलिस दोपहर 3:30 बजे हुई। इसे मौलाना जहीर अब्बास खान ने खिताब किया। वहीं, रात आठ बजे छोटा इमामबाड़ा हुसैनाबाद में आखिरी मजलिस हुई। इसे मौलाना सैयद मोहम्मद मियां आबिदी ने खिताब किया। उधर, कार्यालय आयतुल्लाहिल उज्मा सैयद सादिक हुसैनी शीराजी, इंडिया की ओर से आयोजित अय्याम-ए-अजा-ए-फातिमिया की तीसरी मजलिस को मौलाना जहीर अब्बास ने खिताब किया। हजरत फातिमा जहरा ने इस्लाम की सरबुलंदी के लिए अजीम कुर्बानियां पेश कीं। विलायत और इमामत के बचाव में उनका किरदार हमेशा मिसाल रहेगा। मजलिस में शहादत के वाकयात सुनकर अजादार अश्कबार हो गए।

मोमबत्तियों की रोशनी में निकाला शबीह-ए-ताबूत

मोमबत्तियों की रोशनी में निकाला शबीह-ए-ताबूत

मोमबत्तियों की रोशनी में निकाला शबीह-ए-ताबूत

मोमबत्तियों की रोशनी में निकाला शबीह-ए-ताबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें