फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुंबई और दिल्ली की ट्रेनें फुल

Fri, 26 Apr 2024 03:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रेलवे स्टेेशन परिसर में ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए दूसरे शहर जाना है तो यात्रियों को मुश्किलों से जूझना पड़ेगा। अभी से ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। अप्रैल के महीने में सीट कंफर्म होना नामुमकिन है। मई और जून के महीने में भी वेटिंग इतनी ज्यादा है कि कंफर्म सीट के लिए सिफारिशें भी काम नहीं आ रही है। अलग-अलग रूटों की पांच समर स्पेशल ट्रेनें चलने लगी हैं, लेकिन इनसे भी बहुत ज्यादा राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा समस्या दिल्ली और मुंबई जाने वालों के लिए है। जिस तरह जाने वाली ट्रेनें फुल हैं, उसी तरह वहां से लौटने वाली ट्रेनों में भी सीटें फुल हो चुकी हैं। दिल्ली के लिए तीन ट्रेनें हैं। पद्मावत एक्सप्रेस में अप्रैल महीने में 200 से 250 तक वेटिंग, मई में 100 से अधिक वेटिंग चल रही है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में अप्रैल महीने में 100 से 150 तक वेटिंग, मई में 50 से 100 तक वेटिंग चल रही है।
नीलांचल एक्सप्रेस में 75 से 100 तक वेटिंग होने के कारण यात्री परेशान हैं। जून में वापसी का दौर शुरू होगा। मुंबई के लिए एक ट्रेन उद्योग नगरी एक्सप्रेस है, जिसमें जून महीने तक 50 से 175 तक वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

जम्मू जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस में अगले दो महीन तक 50 से 100 तक वेटिंग चल रही है। यही हाल जम्मू से आने वाली गाड़ी में सीटों का है। अमृतसर और हावड़ा के बीच दौड़ने वाली पंजाब मेल तथा बनारस और देहरादून के बीच दौड़ने वाली जनता मेल में अगले दो महीने तक किसी भी दिन वेटिंग 50 से कम नहीं है।
किसी-किसी दिन तो वेटिंग 100 से अधिक तक पहुंच गई है। चंडीगढ़ और प्रयागराज के बीच दौड़ने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस में वेटिंग 50 से 200 तक चल रही है। मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार ने बताया कि नियमित चलने वाली ज्यादातर ट्रेनों में सभी सीटें फुल हैं। समर स्पेशल ट्रेनों में भी आरक्षण तेजी से हो रहे हैं।

अर्चना और पंजाब मेल की लेटलतीफी ने रुलाया
रायबरेली। पंजाब में किसान आंदोलन की वजह से मार्ग परिवर्तित कर चलाई जा रही ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। बृहस्पतिवार को जम्मू से आने वाली अर्चना एक्सप्रेस 10 घंटे और अमृतसर से आने वाली पंजाब मेल 16 घंटे लेट चल रही थी।
चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल दो घंटे, प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा घंटे, सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस पौन घंटे, बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची।
स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण देर से आ रही हैं। किसान आंदोलन के कारण पंजाब मेल और अर्चना एक्सप्रेस विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें